ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
देश

माता-पिता के साथ सो रही 3 साल की बच्ची का यौन शोषण, 77 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

पलक्कड़:  उत्तरी केरल के पलक्कड़ जिले में अपने माता-पिता के साथ सड़क के किनारे सो रही तीन साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 77 वर्षीय एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के माता-पिता प्रवासी श्रमिक हैं। उसने बताया कि यह घटना यहां कोझिनजांबरा पुलिस थाना क्षेत्र के नादुपुन्नी इलाके में आज सुबह हुई और आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी तमिलनाडु का एक प्रवासी मजदूर था। उन्होंने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने  बताया, ‘‘लड़की अपने माता-पिता के साथ सड़क के किनारे सो रही थी। घटना का पता तब चला जब माता-पिता ने बच्ची की चीखें सुनी। उन्होंने बच्ची को उस जगह से कुछ मीटर की दूरी पर आरोपी व्यक्ति के साथ पाया।” उन्होंने बताया कि माता-पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पीड़िता का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button