ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

‘है तैयार हम’ थीम के साथ कांग्रेस फूंकेगी चुनावी बिगुल, खरगे-सोनिया गांधी भी होंगे शामिल

कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को एक विशाल रैली के जरिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली ‘हैं तैयार हम’ का आयोजन होगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को रैली स्थल पर संवाददताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश के लोगों के लिये यह एक ऐतिहासिक क्षण है।”

पार्टी के नेताओं के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल ‘दीक्षाभूमि’ स्थित है। दीक्षाभूमि में डॉ. बी आर आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।

रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी
नागपुर से पार्टी विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को बताया, ‘‘हैं तैयार हम थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बजाएगी।” पार्टी नेताओं के अनुसार, नागपुर के दिघोरी में मेगा रैली के लिए जोरदार तैयारी चल रही है, जहां लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है । पटोले ने कार्यक्रम स्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया।”

इतिहास दोहरायगा, देश में परिवर्तन होगा
उन्होंने कहा, ‘‘आपातकाल के बाद (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने नागपुर में जनसभा की थी, और कांग्रेस को विदर्भ की सभी सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इतिहास अपने आपको दोहरायगा और देश में एक बड़ा परिवर्तन होगा।” पटोले ने यह भी कहा कि राहुल गांधी 14 जनवरी से पहले मणिपुर से पश्चिम भारत में मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे। कांग्रेस विधायक राउत ने कहा कि पार्टी ने अपनी विचारधारा और सोच के कारण रैली के लिए नागपुर को चुना है।

क्यों दिया ‘हैं तैयार हम’ का नारा
उन्होंने कहा, एक तरफ संघ की विचारधारा है और दूसरी तरफ संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा है, जो कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ी है। राउत ने कहा कि जनता निश्चित रूप से कांग्रेस के नारे के साथ चलेगी और रैली आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘हैं तैयार हम’ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए 1947 से पहले लड़ाई का नेतृत्व किया था और अब कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की अगली लड़ाई का बिगुल फूंकने जा रही है।

Related Articles

Back to top button