ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

CAA: शाहीन बाग रोड पर आज भी विरोध जारी, प्रदर्शनकारी महिलाएं बोलीं- नहीं हटेंगे यहां से

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहीन बाग में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हैं। विरोध में शामिल महिलाओं ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कानून को वापस लें, उसी के बाद वो हटेंगे। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जबतक केंद्र यह काला कानून वापस लेगी तब तक प्रदर्शनकारी नहीं हटेंगे। मंगलवार को हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था कि जनहित को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाए। वहीं कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील की थी और रोड का एक हिस्सा स्कूली बच्चों के लिए खाली करने को कहा था।

शाम को प्रदर्शनकारी मान गए थे लेकिन रात होते ही प्रदर्शनकारी फिर से डट गए और रोड जाम कर दिया। पुलिस न कहा कि हम बल से नहीं बल्कि बात से इस मामले को सुलाझाना चाहते हैं। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी स्कूली बच्चों के लिए खुद ही आधा रोड खाली कर दें। कालिंदी कुंज-शाहीन बाग रोड पर पिछले एक महीने से हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी बैठे हैं, इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। ये विरोध केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button