ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

आचार संहिता: दिल्ली चुनाव से पहले हटाए गए 4 लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर और होर्डिंग

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी से प्रभाव में आई आदर्श आचार संहिता के अनुरूप निगम अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों से चार लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटा दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 13 जनवरी तक दिल्ली में कुल 4,02,426 होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाए गए हैं जिनमें से 1387 ऐसे क्षेत्रों में हटाए गए जो नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के तहत आते हैं और 2284 पोस्टर दिल्ली छाबनी बोर्ड के इलाकों से हटाए गए।

इसी तरह 2,03,999 पोस्टर उत्तर दिल्ली नगर निगम के अधीन क्षेत्रों से, 1,61,619 दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत इलाकों से, वहीं 33,137 पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधीन क्षेत्रों से हटाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सिलसिले में 13 जनवरी तक दर्ज कुल 45 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 20 अन्य या गैर-राजनीतिक श्रेणी के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button