ब्रेकिंग
रांची: अनशनरत JPSC छात्रों के बीच देर रात पहुंचे DC-SSP; BJP बोली— 'छात्रों को हटाने पहुंचे अधिकारी'... स्वतंत्रता दिवस 2026 पर झारखंड पुलिस का गौरवशाली पल, 29 अधिकारी और जवान राष्ट्रपति व वीरता पदक से हो... गढ़वा के बलीगढ़ में वज्रपात का कहर: बकरी चराने गए 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 झुलसा; गांव में मातम गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श...
देश

CCTV में नजर आए दो संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस, इजरायल ने अपने लोगों को किया अलर्ट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के बाहर मंगलवार को हुए विस्फोट की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस बीच, इजरायल ने दिल्ली में अपने लोगों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

बता दें, मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास के बाहर धमाकी की धमकी मिली है। थोड़ी देर में खबर आई कि शाम करीब 5.10 बजे कम तीव्रता का धमाका हुआ।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विस्फोट स्थल के पास लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। अब दिल्ली पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

खुद को ‘सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ बताने वाले एक समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इजरायल ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को किया अलर्ट

इस बीच, इजरायल ने नई दिल्ली में अपने नागरिकों को अलर्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे दिल्ली में घूमते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button