ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
धार्मिक

सुबह उठते ही ये 5 चीजें कभी न देखें, पूरा दिन हो सकता है अशुभ, जानें क्या है मान्यता

इंदौर। हर सुबह एक नई उम्मीद और उत्साह लेकर आती है। रातभर के आराम के बाद सुबह जब हम जागते हैं तो एक नई ताजगी महसूस करते हैं। ऐसे में पूरा दिन पूरे उत्साह के साथ गुजरता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह जागते ही कुछ चीजों को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इन्हें देखने पर मन में नकारात्मकता आती है और पूरा दिन भी खराब गुजर सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे।

सुबह न देखें गंदे बर्तन

सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं होता है। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी नाराज होती है। यही कारण है कि झूठे बर्तन रात में ही साफ करने की सलाह दी जाती है। सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम हो जाता है। घर में हर जगह झूठे बर्तन फैले हो तो इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

सुबह न देखें परछाई

सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी या दूसरों की परछाई नहीं देखना चाहिए। ज्योतिष में छाया दिखना राहु के समान माना गया है। यदि सुबह परछाई देखते हैं तो इसे राहु को न्योता देने के समान माना गया है। इससे दिन में कामकाज में बाधा आती है। तनाव होता है और कार्य में असफलता मिलती है।

जागते ही दर्पण के सामने न जाएं

कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा दर्पण में देखते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ हो सकता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे अच्छा नहीं माना जाता है। सुबह उठकर सबसे पहले अपने आराध्य के दर्शन करने चाहिए। इसके बाद नित्य कर्म करके ही दर्पण देखना चाहिए।

सुबह न देखें स्टॉप वॉच

इंसान के जीवन की घड़ी उसके भाग्य से जुड़ी होती है। सुबह उठने के बाद बंद घड़ी को देखना भी बड़ी भूल हो सकती है। घर में बंद घड़ी बुरे समय का संकेत देती है। शास्त्रों के अनुसार, बंद घड़ी देखने से विवाद की स्थिति पैदा होती है। कार्य में बार-बार रुकावट आती है। घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button