ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि... Weather Update Today: यूपी-बिहार और एमपी में बारिश के आसार; राजस्थान में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें... Nagpur Fire News: नागपुर में आग का तांडव; गोदाम में भीषण आग से 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, करोड... India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ...
खेल

पाकिस्तान में सीरीज कराने के लिए भारतीय दिग्गज ने की मदद, बांग्लादेश हुआ राजी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए मंगलवार को राहत की खबर आई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पर हामी भर दी है। जनवरी से अप्रैल के बीच बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान में टी20, टेस्ट और वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए राजी हो गई है। दोनों देशों के बीच इस सीरीज को संभव कराने में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन शशांक मनोहर का काफी हाथ रहा।

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश को अपने यहां आकर टेस्ट सीरीज खेलने पर राजी कर लिया है। पीसीबी की इस जीत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर की भूमिका अहम रही। मंगलवार को दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की बैठक दुबई में हुई यहां शशांक भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने ही अलग अलग महीनों में सीरीज खेलने का प्रस्ताव रखा जिसपर दोनों देशों की सहमति बनी।

पीसीबी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, दुबई में मंगलवार की दोपहर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन शंशांक मनोहर द्वारा इस प्रकिया को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

पीसीबी के सीईओ ने बताया, “मैं खुश हूं कि सीरीज को लेकर चल रही बात अब खत्म हो चुकी है और हम अब मैच के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं।”

बांग्लादेश के पाकिस्तान दौरे का कार्यक्रम 

बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के साथ तीन टी20, दो टेस्ट और एकमात्र वनडे मैच खेलने पर राजी हो गया है। यह मुकाबले तीन अलग अलग महीनों में खेले जाने का प्रस्ताव है। जनवरी से अप्रैल के बीच यह मुकाबले खेले जाएंगे।

लाहौर में 24 से 27 जनवरी के बीच तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

इसके बाद फरवरी में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी जहां 7 से 11 फरवरी के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। एक टेस्ट खेलने के बाद टीम बांग्लादेश रवाना हो जाएगी। इसके बाद 3 अप्रैल को दोनों देशों के बीच एक मात्र वनडे मैच खेला जाएगा। 5 से 9 अप्रैल के बीच पाकिस्तान के साथ कराची में दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button