ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर के गोटेगांव में मुस्लिम परिवार नए वर्ष में कराएगा भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ

नरसिंहपुर/गोटेगांव। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव अंतर्गत ग्राम सर्रा महगुवां में नए वर्ष के उपलक्ष्य में मुस्लिम परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। आगामी 1 से 8 जनवरी तक संगीतमयी साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का भव्य आयोजन बड़े स्तर पर किया गया है।

जिसमें क्षेत्र के हिंदू भी बढ़ चढ़कर यजमान के रूप में भी शामिल हो रहे हैं। इस संबंध में आयोजन कर्ता मुस्लिम परिवार के सर्रा महगुवां निवासी नियाज खान ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र में एकता और भाईचारा का सौहार्दपूर्ण वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

इसमें विख्यात कथा व्यास अभिमन्यु कृष्ण भागवताचार्य महाराज मथुरा वृंदावन एवं भजनामृत रसधारा आनंद मूर्ति अन्नपूर्णा देवी मथुरा वृंदावन शामिल हो रही हैं जिनके मुखारविंद से भक्त कथा श्रवण करेंगे और पुण्य लाभ लेंगे। इस आयोजन की चर्चा सभी जगह हो रही है क्योंकि यह आयोजन मुस्लिम परिवार द्वारा कराया जा रहा है।

कल कलश यात्रा और कन्यापूजन से होगी शुरुआत

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 1 जनवरी नए वर्ष से होगा। जिसमें दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगी। आयोजन हाईस्कूल के पीछे ग्राउंड पर 1 जनवरी से 8 जनवरी तक होगा। कलश यात्रा एवं कन्या पूजन से इसका शुभारंभ होगा। जिसमें समस्त क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासियों से कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ उठाने का आह्वान भी किया गया है। इस कथा के आयोजक नियाज खान, मारिया खान, दिलावर खान, एसएम खान हैं जबकि यजमान के रूप में रानू कुशवाहा, राजेंद्र ठाकुर, सुमन ठाकुर, इंदु ठाकुर, मनीषा ठाकुर शामिल रहेंगे। सनातन धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रखने वाले इस मुस्लिम परिवार के आयोजन से हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच क्षेत्र में भाईचारा का संदेश घर-घर पहुंच रहा है।

Related Articles

Back to top button