ब्रेकिंग
Petrol-Diesel Price Reduction: क्या जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने... NEET-UG Re-Exam Today: नीट री-एग्जाम को लेकर आज कड़ी सुरक्षा; 22 लाख छात्र और 1.38 लाख CCTV की निगरान... Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; मानसून की बढ़ती रफ्तार, जानें आपके शहर का ... Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...
देश

‘भगवान राम शाकाहारी नहीं थे’, महाराष्ट्र में जितेंद्र आव्हाड के बयान पर मचा बवाल

अयोध्या। एक तरफ जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरे देश में उत्साह है, वहीं विवादित बयानबाजी और राजनीति भी जारी है। ताजा खबर महाराष्ट्र से है।

एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम में कहा, ‘भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा। क्या यह सही है या नहीं?’

भाजपा का पलटवार – त्रेता युग में देखने गए थे क्या

भाजपा ने इस बयान पर पलटवार किया है। महाराष्ट्र में भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि शरद पवार की पार्टी के नेता भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक और मनगढ़ंत बयान दे रहे हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की और मुझे आश्चर्य है कि क्या वह स्वयं इसे देखने के लिए त्रेता युग में गए थे। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

इस बीच, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से खबर है कि श्री राम मंदिर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान गोंडा के ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा के रूप में की गई है। दोनों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजधानी के विभूतिखंड क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button