ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

आरोपितों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच टीम पर श्वान छोड़ा एसआइ-सिपाही को काटा

इंदौर। धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच पर श्वान ने हमला कर दिया।श्वान ने एसआइ और सिपाही को काट लिया।पुलिस ने मारपीट,श्वान से कटवाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।आरोपित पुलिस अधिकारी बन लोगों को धमकाता था। वह स्वयं को प्रदेश कार्य समिति अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष भी बता रहा था।

घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा की है।एसआइ मनीष लोहरिया धोखाधड़ी के आरोपित देवेंद्र मनकेले को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।

दबिश के दौरान देवेंद्र की पत्नी पिंकी और भाई महेंद्र ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। पालतू श्वान छोड़ दिया। श्वान ने एसआइ को काट लिया।

सिपाही देवराज बघेल को भी घायल कर दिया। पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज है। उसने पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी के साथ ठगी की थी।उसकी कार भी ठगी में इस्तेमाल हुआ था।कार पर पुलिस का मोनो और हूटर लगा कर घूमता था।

92 लाख रुपये की धोखाधड़ी

इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने अहिल्या माता कालोनी राणीसती निवासी इला विजय शाह की शिकायत भौंरासला निवासी सुरेश,सफी उर्फ छोटू ,शहजाद,राजेश ठाकुर के खिलाफ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों से 20 अक्टूबर 2014 को जमीन खरीदी थी। आरोपितों ने दो रजिस्ट्री कर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

Related Articles

Back to top button