ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मध्यप्रदेश

MP में फरवरी में घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, सभी सीटों के लिए बनाई समिति

भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चुनाव और राजनीतिक मामलों की समिति की पहली बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी तक प्रत्येक सीट के लिए एक-एक नाम तय किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग समिति भी बनाई गई है। लोकसभा समन्वयक को जिम्मेदारी दी गई है कि वे समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके सहमति बनाएंगे।

जहां आम सहमति होगी, वहां प्रत्याशी फरवरी में ही घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चुनाव और राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव सहित दोनों समितियों के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 से 24 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सम्मेलन किए जाएंगे।

प्रत्याशी चयन के लिए तय किया गया कि पैनल बनाकर केंद्रीय संगठन को भेजने के स्थान पर सहमति के आधार पर एक नाम निर्धारित किया जाए। 31 जनवरी के पहले लोकसभा समन्वयक इस कार्य को पूरा करें। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की गड़बड़ी की बात उठाई।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि यह तकनीकी विषय है और इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर से ही कोई निर्णय हो सकता है। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में यात्रा सात दिन में 700 किलोमीटर की होगी। यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम तथा झाबुआ जिले से गुजरेगी। विधानसभा चुनाव में हुए भितरघात का मुद्दा भी उठा।

सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। जो शिकायत उम्मीदवार या विधायक द्वारा की गई हैं, उनकी जांच हो। 12 जनवरी को अनुशासन समिति की बैठक में कुछ मामलों पर निर्णय भी हो सकता है।

प्रत्याशी चयन के लिए इनकी रहेगी समिति

लोकसभा प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक एवं प्रत्याशी, पूर्व सांसद-विधायक, विधानसभा प्रभारी, जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष, महापौर या नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआइ के अध्यक्ष।

जो नेता अपना बूथ जीत सकें, उन्हें ही पद मिले

प्रदेश कांग्रेस उन नेताओं को ही संगठन में पद देकर आगे बढ़ाएगी, जो अपना बूथ जीत सकें। ऐसा नेता, जो बूथ नहीं जीत पाते हैं, उनके लिए नई व्यवस्था बनाई जाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा समन्वयक, मोर्चा सगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक के बाद कही।

Related Articles

Back to top button