ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

लक्षद्वीप में बनेगा नया एयरपोर्ट, पर्यटन के साथ इंडियन फोर्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार का लक्षद्वीप को लेकर प्लान है। सरकार मिनिकॉय आइलैंड्स पर एयरपोर्ट बनाने जा रही है। जहां से फाइटर जेट्स, मिलिट्री एयरक्राफ्ट और कॉमर्शियल प्लेन का संचालन होगा। यहां ड्यूल परपज एयरफील्ड होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यहां आम जनता विमान से आ सकेंगे। साथ ही मिलिट्री एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ हो पाएगा।

एयरफील्ड बनाने का रखा प्रस्ताव

मिलिट्री इस्तेमाल के लिए एयरफील्ड बनाने का सरकार के पास प्रस्ताव गया था। उसे अपग्रेड करके ड्यूल परपज एयरफील्ड के तौर पर भेजा गया है। एयरफील्ड बनने से भारत अरब सागर और हिंद महासागर की निगरानी रख पाएगा। समुद्री लुटेरों पर लगाम लगाया जा सकेगा।

एयरफोर्स करेगी एयरफील्ड का संचालन

नौसेना और वायुसेना के लिए हिंद महासागर और अरब सागर में ऑपरेशन करना आसान होगा। चीन की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगेगा। मिनिकॉय आइलैंड पर एयरस्ट्रिप बनाने का प्रस्ताव भारतीय तटरक्षक बल ने दिया। नए हवाई अड्डे और एयरफील्ड का संचालन एयरफोर्स करेगी।

लक्षद्वीप के पास एक एयरस्ट्रिप है। ये अगाती आइलैंड पर है। यहां हर विमान उतर नहीं पाएंगे। हवाई अड्डे को बनाने का प्रस्ताव तय है। कई बार रिव्यू हो चुका है। कवरत्ती आइलैंड पर नौसेनिक बेस है।

Related Articles

Back to top button