ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

ममेरी बहन को पाना चाहता था सनकी आशिक, परेशान युवती ने घर बुलाकर जिंदा जलाया

नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस के वजीराबाद थाना क्षेत्र में आरोपी युवती ने एक युवक को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी दो दिन बाद मौत हो गई। वह 75 फीसदी जल चुका था। युवक मौत से पहले बयान दिया था कि युवती ने फोन कर मिलने बुलाया था। उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

दरअसल, नुमार (23) निवासी वजीराबाद ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। वह अपनी 22 वर्षीय ममेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था। युवती की शादी तय होने से वह काफी परेशान था। वह लगातार शादी को लेकर दबाव डाल रहा था, जिससे युवती परेशान थी।

जांच कर रहे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच की है। मृतक के कपड़े, मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर जमा कर दिया है। मरने से पहले युवक के दिए बयानों में विरोधाभास लग रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है।

युवती को कर रहा था परेशान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नुमार जबरन युवती को पाने की कोशिश कर रहा था। युवती ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसने हाथ की नस काट ली थी। युवती के घर वालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। नुमार को जब यह पता चला तो वह बहुत परेशान हो गया था। पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है कि नुमार ने युवती को फंसाने के लिए कहीं झूठा बयान न दिया हो।

पड़ोसियों ने की थी बचाने की कोशिश

पड़ोस के लोगों ने बताया कि तीन जनवरी की शाम को घर के अंदर से बहुत तेज चिल्लाने की आवाज आई थी। घर के अंदर देखा तो युवक का शरीर आग से जल रहा था। हम लोगों ने कपड़ा डालकर आग बुझाने की कोशिश भी की थी। वह लेकिन काफी जल चुका था।

Related Articles

Back to top button