ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

8वीं तक के स्कूलों की बढ़ाई गई छुट्टी, आया नया आदेश, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

देशभर के कई इलाकों में ठंड का कहर जारी है।  बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी फिर बढ़ गई है। सभी बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की 19 और 20 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। 21 जनवरी को रविवार है तो वहीं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की छुट्टी के चलते  पहले से सार्वजनिक अवकाश घोषित हो चुका है। ऐसे में बच्चे अब सीधे 23 ताऱीख से स्कूल जाएंगे।

  स्कूल अवकाश में अपनी सुविधा के अनुसार आनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षक और कर्मचारियों को लेकर स्कूल प्रबंधन को निर्णय लेना है। ठंड के कारण लगातार बढ़ती छुट्टी के कारण अब कई स्कूलों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है।

कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी
वहीं दूसरी ओर,  नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जेएनवी क्लास 9 लेटरल एंट्री एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in पर देखने के लिए उपलब्ध है। जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा

एनवीएस 10 फरवरी, 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा 2024 का आयोजन करेगा। जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा में प्रत्येक एक अंक के कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुल ढाई घंटे का समय होगा। हालांकि, विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button