ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मध्यप्रदेश

भगवामय हुआ इंदौर, पताकाओं से सजे बाजार, जगह-जगह निकल रहे जुलूस और प्रभात फेरी

इंदौर। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर इंदौर में खासा माहौल है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रभात फेरी और जुलूस निकाले जाने का भी दौर शुरू हो गया है। रविवार को राजवाड़ा क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त भगवा ध्‍वज थामकर शामिल हुए।

इंदौर के बाजारों में एक माह पहले से ही केसरिया ध्वज और भगवान राम के कटआउट दिखाई देने लगे थे। शहर की ज्यादातर सड़कों को भगवा पताकाओं और झंडियों से सजाया गया है। पाटनीपुरा मार्ग पर दुकानें और सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर झंडे, झंडियां व पताका लगाए गए हैं। इसी तरह रणजीत हनुमान मंदिर रोड, अन्नपूर्णा रोड, राजबाडा क्षेत्र सहित अन्य मार्केट को सजाया गया है।

पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। लोग भगवा झंडे, पूजन सामग्री, राम दरबार, भगवान की मूर्तियां, तस्वीरें और सजावट के सामान की काफी मांग कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिनों में यह मांग कई गुना बढ़ गई है। सामग्री न मिलने पर लोग बुकिंग तक करवा रहे हैं। खरीदारों का कहना है कि आम दिनों से सामग्री थोड़ी महंगी मिल रही है। हालांकि बाजार में सबसे ज्यादा भगवा ध्वज और राम दरबार की मांग की जा रही है। साथ ही लकड़ी के राम दरबार की खास मांग है। यहां 20 से लेकर 300 रुपये तक के झंडे और 150 से लेकर हजारों की कीमत में राम दरबार मिल रहे हैं।

श्रीराम प्रतिष्ठा को लेकर देश भर के लोगों से घरों, मोहल्लों, बिल्डिंग और दुकानों को सजाने का आव्हान किया गया है। इस उत्सव में लोग उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। हर कोई अपने स्तर पर भगवान राम के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इसके लिए घरों, दुकानों को सजाया जा रहा है। ऐसे में बाजारों में सबसे ज्यादा सजावट की डिमांड बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में 30 फीसद तक सजावटी सामाग्री की मांग बढ़ी है। सजावट के काम में आने वाले सभी मटेरियल की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

शहर में 22 जनवरी के लिए घरों को लाइटों और फूलों से सजाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए लोग मार्केट में फूलों के लिए बुकिंग तक करवा रहे हैं। ऐसे में कई लोग कई गुना महंगी कीमत पर भी फूल लेने को तैयार हैं, वहीं बाजार में कस्टमाइज भगवान राम के फोटो फ्रेम भी खरीदें जा रहे हैं। बाजार में दिखने वाली चहल-पहल ज्यादातर श्रीराम प्रतिष्ठा को लेकर ही दिखाई दे रही है। घरों में सुंदरकांड पाठ की भी व्यवस्था की जा रही है। हर तरह उल्लास का माहौल है और रामलला को लाने की तैयारी जोर शोर पर चल रही है।

Related Articles

Back to top button