ब्रेकिंग
लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, सड़क हादसों को रोकने के लिए नाबालिग वाहन चालकों पर क...
मध्यप्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नेता को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, पुलिस के उड़े होश..

इंदौर। पंजाब में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने वाले लॉरेंस गैंग अब इंदौर में भी सक्रिय हो गया है। लॉरेंस गैंग ने भाजपा के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक करीबी नेता को जान से मारने की धमकी दी है। फरियादी क्राइम ब्रांच पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरदीप सिंह नाम के व्यक्ति को दो बार कॉल आया।

अमरदीप ने जब कॉल नहीं उठाया तो उनको एक ऑडियो संदेश आया जिस में उन्हें धमकी दी गई। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से कॉल आया था उसकी जांच की जा रही है। अमरदीप सिंह ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष पद पर हैं।

अमरदीप को 2023 में भी धमकी मिली थी। धमकी भरे कॉल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया गया था उस समय अमरदीप डबरा में रहते थे लेकिन धमकी के बाद वह इंदौर में शिफ्ट हो गए इसके बाद उनको अब यह धमकी मिली है।

Related Articles

Back to top button