ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

लालू की बेटी ने नीतीश को बताया कूड़ा, तेज प्रताप बोले- तुम्हारा अंत होगा

बिहार में वही हुआ जो जिसका अंदाजा पिछले तीन दिनों से लगाया जा रहा था. आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और एनडीए के साथ बिहार में नई सरकार बनाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है. आज शाम 5 बजे बिहार में NDA की नई सरकार शपथ लेगी. इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और बेटे तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं, ऐसे भावों का कोई स्थान नहीं, जिनका भाव नहीं अपनों के भावों में, कहां रखा है भाव तेरा, जिनका ख्याल तेरे भावों में, बस सत्ता का ख्याल है तेरे भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ. तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरे भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरे भावों की.’

तेज प्रताप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, ‘गिरगिट तो बस यूं ही बदनाम है. रंग बदलने की रफ्तार से तो पलटिस कुमार को भी गिरगिट रत्न से सम्मानित करना चाहिए.’

इसके बाद रोहणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में. कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक.’ साथ ही उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि बिहार तेजस्वी यादव के साथ है.

विश्वास घात के विशेषज्ञ हैं नीतीश कुमार- जयराम रमेश

वहीं, कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है. कई साल वो मुख्यमंत्री रह चुके हैं. बार-बार अपना राजनीतिक रंग बदलते हैं. मैं कहना चाहता हूं कि बिहार की जनता उनको सही जवाब देगी. बिल्कुल साफ है कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी बौखलाई हुई है. इससे ध्यान हटाने के लिए यह सब ड्रामा रचा गया है क्योंकि कल से यह यात्रा बिहार में शुरू होगी.

उन्होंने कहा कि मैंने नीतीश कुमार के साथ नजदीक से काम किया है. वे विश्वासघात के विशेषज्ञ हैं. इससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा. चुनाव के वक्त जनता बीजेपी और नीतीश को जवाब सही सबक देगी.

देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं. पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे. जब मैंने लालू जी और तेजस्वी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं. अगर वह रुकना चाहते तो रुक जाते, लेकिन वह जाना चाहते हैं इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा. अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा. आज वह सच हो गया. बीजेपी ने यह ड्रामा रचा है. उनके जाल में फंस गए हैं. क्या मजबूरी है मैं नहीं जानता हूं. इंडिया गठबंधन की शुरुआत पटना से हुई थी और आज वही व्यक्ति आज विश्वासघात किया.

Related Articles

Back to top button