ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...
मध्यप्रदेश

राजधानिवासियों में बिजली और पानी की समस्या!, इन इलाकों में होगी कटौती, जानें वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपालवासियों को पानी और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा। आज 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती होगी। बिजली कटौती के चलते नर्मदा जल की सप्लाई भी प्रभावित होगी। बिजली कटौती के चलते आज नर्मदा लाईन से पानी की सप्लाई नहीं होगी। जिसके चलते राजधानिवासियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

मेंटेनेंस के चलते भोपाल में आज 2 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली की कटौती सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दामखेड़ा, गीत बंगलो, इसरो कॉलोनी में कटौती होगी। इसके अलावा सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ओम शिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी में बिजली बाधित रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक वैशाली नगर, सुरुचि नगर में बिजली बंद रहेगी। सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक जेके टाउन, राजीव गांधी कॉलेज, प्रियदर्शिनी, आम्र ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, आम्र वैली, विधान एलिना, मंगेश हाइट्स, विनीत कुंज B सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।

नर्मदा लाइन से नहीं होगी पानी सप्लाई

बिजली कटौती के कारण नर्मदा जल भी बाधित होगा। आज नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई नहीं होगी। जिसके चलते 50 से ज्यादा इलाकों में नर्मदा जल सप्लाई बाधित होगी। इसमें जिंसी चौराहा, आम वाली मस्जिद, बरखेड़ी, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 01 की तरफ अशोका गार्डन, चांदबड़, खुशीपुरा, राजेंद्रनगर, सेमरा, हिनोतिया, बोगदा पुल, ऐशबाग, नवीन नगर, बाग फरहत अफजा, बाग उमराव दुल्हा, सुभाष कॉलोनी, अन्ना नगर, सुभाष नगर में नहीं होगी सप्लाई।

इसके अलावा पदमनाभ नगर, आजाद नगर रायसेन रोड, विकास नगर, आईएसबीटी, होशंगाबाद रोड की कालोनियां, मिसरोद, बाग सेवनिया, अमराई, बाग मुगालिया, खजूरी कलां, शक्ति नगर, अलकापुरी, एम्स, बरखेड़ा, अमरावद खुर्द, ट्रांसपोर्ट नगर में जल आपूर्ति बाधित। रत्नागिरी, सोनागिरी, पटेल नगर, रायसेन रोड, दामखेड़ा, गोविंदपुरा, अयोध्या नगर क्षेत्र, कोलुआ, मिनाल रेंसीडेंसी, कटारा हिल्स, बर्रई, दीपड़ी, समरधा आदि इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button