ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

कर्नाटक के पटाखा गोदाम में विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; बनाया जा रहा था ग्रेनेड!

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट से तीन मजदूरों की मौत हो गई. साथ ही छह लोग घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज 5 किमी दूर तक सुनाई दी. मृतकों के शव टुकड़ों में इधर-उधर बिखर गए. धमाके की तीव्रता और गोदाम में हुए नुकसान को देखकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यहां पर सिर्फ पटाखे बनाए जा रहे थे? क्योंकि विस्फोट ऐसा था, मानो कोई ग्रेनेड (बम) फटा हो. हादसा बेलतांगडी के कुक्केडी में हुआ है.

हादसे की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. गोदाम के अंदर और आसपास ऐसी सामग्रियां मिलीं, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि संभवत: इनका इस्तेमाल ग्रेनेड बनाने में होता हो. वहीं, फोरेंसिक टीम को मौके से ग्रेनेड बनाने संबंधी एक सामग्री दिखी, जिसका उन्होंने सैंपल लिया. हादसा 28 जनवरी की शाम करीब 5.30 बजे हुआ. विस्फोट के आसपास सौ मीटर के दायरे में शव बिखरे पड़े थे. बेलथांगडी फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई. गोदाम के पास बना शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज हमने दूर तक सुनी .

घटनास्थल का एसपी ने लिया जायजा

एसपी सीबी ऋषियंत ने घटनास्थल का जायजा लिया है. पटाखा गोदाम का लाइसेंस सैयद बशीर नाम के शख्स को मिला है. एसपी ने कहा कि जांच की जा रही है. यह हादसा बेलथांगडी के कुक्केडी गांव में हुआ. इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई. मृतकों में स्वामी (55), वर्गिस (68) और चेतन (25) हैं. यह हादसा सॉलिड फायर वर्क्स के पटाखा गोदाम में हुआ. वहीं, घायलों में दिनेश हसन, किरण हसन, कुमार अरासीकेरे, कल्लेशा चिक्कमरहल्ली, प्रेम केरला और केशव शामिल हैं.

घायलों को अस्पताल भेजा गया

इस मामले में वेणूर थाने की पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. स्थानीय लोगों ने पटाखा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है. घायलों का इलाज बीआईएम अस्पताल में किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button