ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
देश

Budget 2024 Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – श्रेष्ठ भारत की खुशबू से महका नया संसद भवन

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि नए संसद भवन में “श्रेष्ठ भारत” की खुशबू है और यह भारत की संस्कृति और सभ्यता की महिमा को दर्शाता है। नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछला साल देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा है।

नए संसद भवन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति का यह पहला संबोधन था। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण अमृत काल की शुरुआत में किया गया था जो कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का काल है। राष्ट्रपति ने कहा, “नए संसद भवन में श्रेष्ठ भारत की खुशबू है और यह भारत की संस्कृति और सभ्यता की महिमा को दर्शाता है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं का सम्मान करने की प्रतिज्ञा है।”

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ और यह वर्तमान लोकसभा का आखिरी सत्र होगा क्योंकि इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने की संभावना है। बजट सत्र से पहले, शीतकालीन सत्र के दौरान “नियमों के उल्लंघन” के लिए निलंबित किए गए विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी और संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button