ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शनिवार को छिंदवाड़ा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। वे छिंदवाड़ा सांसद व अपने सपुत्र नकुलनाथ के साथ चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया ने कमलनाथ से सवाल किया कि कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद कृष्णन के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा स्वतंत्र है कोई भी कहीं भी जा सकता है। किसी पार्टी से कोई बंधा हुआ नहीं है। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी तय करेगी टिकट किसे दिया जाएगा। जीतने वाले प्रत्याशी को ही उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। मीडिया से चर्चा के उपरांत कमलनाथ व नकुलनाथ इमलीखेड़ा स्थित स्किल सेंटर सीआईआई व एटीडीसी पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कमलनाथ ने बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर CII सेंटर छिंदवाड़ा में कहा कि ये अफवाहें है, इस पर ध्यान ना दिया जाए। बता दें कि छिन्दवाड़ा में सर्वाधिक स्किल सेंटर संचालित है जिनकी स्थापना कमलनाथ के द्वारा अपने केंद्रीय मन्त्रित्व कार्यकाल के दौरान की है।

Related Articles

Back to top button