ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
मध्यप्रदेश

सांप ने युवती को डसा, तो सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता, जानें पूरा मामला

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आज एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने डस लिया इसके बाद परिजनों को जानकारी लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचे लेकिन युवती के पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त जहरीले सांप को पकड़ लिया और डब्बे में बंद करके जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचा जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में हंगामा मच गया इतना ही नहीं ड्यूटी डॉक्टर भी जहरीले सांप को फड़फड़ाता देख अचंभित हो गए।

बता दें मामला पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेजड़ा मंदिर के पास का है। जहां घर में सोते समय एक 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने काट लिया युवती ने जैसे ही सांप को भागते हुए देखा तो तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी परिजन उसे आनन – फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए।

लेकिन युवती के पिता उक्त जहरीले सांप को पकड़ने में जुट गए और कड़ी मशक्कत करके सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में डाल लिया और डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंच गए। इस दौरान सभी लोग आश्चर्यचकित होकर डब्बे में कैद सांप को देखते रहे। डॉक्टर भी डरे शहमे सांप को देखते रहे और युवती का उपचार करते रहे। फिलहाल युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

Related Articles

Back to top button