ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
मध्यप्रदेश

शादी से पहले ही युवती ने मंगेतर और उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज कराया केस, सभी ने मिलकर किया था ऐसा शर्मनाक काम

इंदौर: शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवती ने शादी से पहले ही अपने मंगेतर और उनके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शादी से इंकार करने पर मंगेतर और उसके परिवार वालों ने ऐसी हरकत की, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। फिलहाल युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि आरोपियों ने ऐसा क्या किया?

मिली जानकारी के अनुसार शहर की सीए युवती का रिश्ता इलाके के ही एक युवक के साथ तय हुआ था। लेकिन किसी कारणवश युवती ने शादी से इंकार कर दिया। युवती की मानें तो शादी से इंकार करने के बाद मंगेतर और उसके परिजनों ने उसका अगवा कर लिया और मंदिर में शादी करके जबरन वीडियो बनाया। युवती की शिकायत पर होने वाले पति और उसके भाई, पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवती ने शादी के लिए क्यों इंकार किया? गलती युवती की थी या होने वाले पति के परिजनों की थी ये तो जांच के बाद खुलासा होगा, लेकिन ये मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button