ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...
देश

Live: BJP Rally in CAA Support : भारत मां के दो टुकड़े कराने के लिए जिम्‍मेदार कांग्रेस : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राजधानी के बंगला बाजार इलाके के रामकथा पार्क में क्षेत्रीय रैली आयोजित की है। रैली में भाग लेने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे। भारत माता के जयकारे के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह ‘जन जागरण अभियान’ दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ लोगों के जागृति अभियान है। सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार प्रचार किया जा रहा है कि इस बिल से मुस्लिमों की नागरिकता चली जाएगी। मैं चुनौती देता हूं कि मंच आप चुन लीजिये मैं इस मुद्दे पर बहस के लिये तैयार हूं।

शाह ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहा है। यह सिलसिला आजादी के वक्त से चला आ रहा है। कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत मां के दो टुकड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इन आंख के अंधे और कान के बहरे लोगों को वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार दिखाई नहीं दे रहा है। आफगानिस्तान और पाकिस्तान तो दूर की बात उनको अपने देश कश्मीर में लोगों पर अत्याचार दिखाई नहीं दे रहा है। मैं आज डंके की चोट पर कहने लखनऊ आया हूं कि जिसको जो करना है कर ले सीएए वापस नहीं होने वाला है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद हैं।

पैसे देकर धरना करवाया जा रहा है,  देश के खिलाफ साजिश हो रही है : योगी आदित्यनाथ

इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के पाप को परिमार्जन करने का काम अमित शाह के नेत्रत्व में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि है। उसके साथ राजनीति स्वीकार नहीं है। कश्मीर का मुद्दा हो या फिर राम मंदिर, चाहे शरणार्थियों को नागरिकता देने का मुद्दा हो, ये सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेत्रत्व में किया गया है। योगी ने कहा कि पैसे देकर धरना करवाया जा रहा है। देश के खिलाफ साजिश हो रही है। हम सभी मौन नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर दुश्मनों की भाषा कांग्रेस बोल रही है।

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस रैली के जरिये सीएए को लेकर विपक्षी दलों की हाय-तौबा से पर्दा हटाएंगे। वहीं, कार्यक्रम में सीएए से लाभान्वित होने वाले शरणार्थियों की मौजूदगी के जरिये वह सीएए के विरोधियों को करारा जवाब भी देंगे। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में हम सब साथ है।

घंटाघर पार्क में मुस्लिम महिलाएं कर रही विरोध 

सीएए को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा की प्रदेश में यह तीसरी रैली है। राजधानी के घंटाघर पार्क में मुस्लिम महिलाएं सीएए के विरोध में धरना दे रही हैं। लिहाजा सीएए के समर्थन में अपनी रैली को धार देने और विरोधियों के झूठ को बेनकाब करने के लिए भाजपा ने मुकम्मल व्यवस्था की है।

विपक्षी दलों को अंगूठा चिढ़ाने के लिए रैली में सीएए से लाभान्वित होने वाले शरणार्थी भी होंगे जिनमें से कुछ अमित शाह का अभिनंदन भी करेंगे। रैली को अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इस रैली में जुटेंगे।

रैली का हिस्‍सा बनने पहुंची मुस्लिम महिलाएं 

वहीं, रैली का हिस्‍सा बनने मुस्लिम महिलाएं मौके पर पहुंची है। खुलकर वह समर्थन कर रही हैं। लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। ऐसा लगता है कि इस बार लखनऊ में हो रही यह समर्थन रैली प्रदेश में शिखर स्‍थापित करेगी। दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं।

लग गई कुर्सियां, बिछा कापेट

रैली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली स्‍थल पर कुर्सियां लग चुकी हैं। इसकी तैयारियों की बागडोर खुद भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने थामी। सोमवार को उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। बैठक में अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, राज्यमंत्री मोहसिन रजा तथा रैली की व्यवस्था से जुड़े सभी प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

लखनऊ के बाद मेरठ और कानपुर का नंबर 

इससे पहले भाजपा सीएए के समर्थन में 18 जनवरी को वाराणसी और 19 तारीख को गोरखपुर में रैली आयोजित कर चुकी है। लखनऊ रैली के बाद 22 जनवरी को मेरठ और कानपुर में क्षेत्रीय रैलियां होंगी। मेरठ की रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो कानपुर की रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। वहीं 23 जनवरी को आगरा में होने वाली क्षेत्रीय रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य वक्ता होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button