ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
मध्यप्रदेश

जानिए कौन है भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार संत उमेश नाथ, मोहन भागवत- अमित शाह तक ले चुके हैं आशिर्वाद

उज्जैन: भाजपा ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य की कुल 5 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा की केंद्रीय समिति उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उमेश नाथ महाराज वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये एक अच्छा राजनीतिक रसूख रखते है। इनके पास आरएसएस प्रमुख से लेकर अमित शाह तक आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिंहस्थ कुंभ में संत उमेश नाथ जी महाराज के साथ समरसता स्नान भी किया था। संत उमेश नाथ महाराज के साथ मध्य प्रदेश से डॉ एल मरुगन माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर के नाम शामिल है।

राज्यसभा उम्मीदवार चुने जाने के बाद उमेश नाथ महाराज ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने मन मस्तिष्क में जो विचार किया है, उसने जो एक बड़ी जवाबदारी और दायित्व सौंपने का मन बनाया है, मैं संपूर्ण देशवासियों की ओर से उनको धन्यवाद देता हूं और संत होने के नाते आशीर्वाद देता हूं। आगे की चर्चा विस्तार पूर्वक मैं बाद में करूंगा। समस्त अवंतिका वासियों को खूब सारा आशीर्वाद है। इस दायित्व का बहुत अच्छे से निर्वहन करेंगे। किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतेंगे।

भाजपा ने उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उमेश नाथ महाराज वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये एक अच्छा राजनीतिक रसूख रखते है। इनके पास आरएसएस प्रमुख से लेकर अमित शाह तक आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। सिंहस्थ कुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संत उमेश नाथ जी महाराज के साथ समरसता स्नान भी किया था।

Related Articles

Back to top button