ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
उत्तरप्रदेश

लड़की को किया मैसेज तो स्कूली छात्रों में चल गई गोलियां, दो पहुंचे अस्पताल

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक लड़की को मैसेज करने के कारण दो छात्र गुटों में गैंगवार हो गया. घटना इतनी बड़ी हो गई कि छात्रों ने गोलियां तक चला दी. घटना में दो छात्रों को गोलियां लगी हैं जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, गोली चलने के कारण मौके पर भगदड़ मच गई और आस-पास के छात्र भागने लगे.

जो छात्र घायल हुए वो 10वीं और 11वीं क्लास के बताए जा रहे हैं. जांच में मालूम चला कि स्कूल की ही एक लड़की को मैसेज भेजने के विरोध दो छात्र गुटों में लड़ाई हुई थी, जो गोलियों तक पहुंच गई. घायल छात्रों को सीएचसी बड़ौत से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

पब्लिक स्कूल के पढ़ने वाले हैं छात्र

घटना बागपात जिले में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर नवीन मंडी के पास हुई. बड़ौत नगर के दिल्ली रोड़ स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र द्वारा इसी स्कूल की एक छात्रा को लगातार मैसेज किये जा रहे थे. जिसके बाद, लड़की का भाई, जो अपनी बहन के ही स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ता है, उसने शिकायत की. बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत यहीं से हुई.

छात्रों ने चला दी गोलियां

गुरुवार को दोनों छात्र गुट फैसले के लिए नवीन मंडी स्थल एकत्रित हुए थे. यहां दूसरे गुट के छात्रों के साथ कई और युवक भी आ गए. मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया. देखते ही देखते बाइक पर बैठे छात्रों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. इससे मौके पर भड़गड मच गई. अंधाधुंध फायरिंग के कारण कक्षा 11 के छात्र शिवम तोमर और कक्षा 10 के छात्र आशु तोमर को गोली लग गई. घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर भर्ती कराया है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

Related Articles

Back to top button