ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
उत्तरप्रदेश

अगर समाधान नहीं निकला तो लंबा चलेगा आंदोलन, 17 फरवरी को तय करेंगे आंदोलन की रणनीति: राकेश टिकैत

मेरठ: देश की राजधानी नई दिल्ली के हर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिन से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की और बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। MSP पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शुक्रवार (16 फरवरी 2024) को भारत बंद बुलाया है। एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी है।

अगर समाधान नहीं निकलता तो यह आंदोलन लंबा चलेगा- राकेश टिकैत
इस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि उनकी वहां हो रही हर गतिविधि पर नजर है और 16 को ग्रामीण भारत बंद रहेगा और 17 फरवरी को सिसौली में मीटिंग में आगे की रणनीति तय होगी। टिकैत ने बताया कि सरकार को अपना वादा याद नहीं रहा है। बेंगलुरु दौरे से लौटे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के आवास पर यहां पहुंचे थे और कुछ देर रुककर वह मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए थे। इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर अभी किसान हैं। अगर समाधान नहीं निकलता तो यह आंदोलन लंबा चलेगा। किसान लौटकर खाली हाथ इस बार वापस नहीं आएंगे।

17 फरवरी को हम इस पूरे मामले में कोई निर्णय लेंगे
राकेश टिकैत ने कहा कि 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली संगठन की बैठक में इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि आज भारत सरकार के मंत्रियों के साथ में किसान संगठनों की मीटिंग है और उन्हें भरोसा उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा अगर कोई हल निकलता है तो यह अच्छी बात होगी। राकेश टिकैत ने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि 17 फरवरी को हम इस पूरे मामले में कोई निर्णय लेंगे। अभी तो बहुत कम ट्रैक्टर गए हैं और वह भी सिर्फ हरियाणा और पंजाब बॉर्डर पर ही हैं। समाधान नहीं होगा तो किसानों की संख्या वहां बढ़ेगी। किसान नेता टिकैत ने कहा कि इस बार खाली आश्वासन लेकर किसान वापस नहीं जाएगा। समाधान नहीं होगा तो किसान इस बार पीछे हटने वाले नहीं हैं।

सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा भारत बंद 
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा। दावा यह किया जा रहा है कि भारत बंद के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट दफ्तर, गांव की दुकानों के साथ ही कृषि गतिविधियां और मनरेगा के तहत काम भी बंद रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button