ब्रेकिंग
Yashasvi Jaiswal Century in New Zealand: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, फर... Dhanteras Gold Buying 2026: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, रिकॉर्ड हाई से कीमतों में भारी गिरावट के ... US Midterm Elections Donald Trump Test: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन का बड़ा इम्तिहान, राष्ट्रपति डोन... मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ...
मनोरंजन

‘मैं ठीक हूं’, पति से अलग होने के बाद पहली बार नजर आईं ईशा देओल

ईशा देओल कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसकी वजह उनके और भरत तख्तानी के तलाक की जानकारी थी. दोनों ने साल 2012 में परिवार की रजामंदी से शादी की थी. लेकिन फरवरी 2024 में दोनों ने अपने 12 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया और अलग हो गए. उनकी तलाक की खबर सुनकर लोग हैरान हो गए थे. तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल मीडिया से दूर नजर आई थीं. लेकिन अब ईशा पहली बार मीडिया के सामने आईं.

ईशा को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जब वो अपनी कार से उतर रही थीं. उन्हें देखते ही पैपराजी ने उनसे बात कर उनकी खैरियत पूछी, तो उन्होंने जवाब दिया- “मैं ठीक हूं.” लेकिन उनके चेहरे से उदासी झलक रही थी. ईशा के तलाक के बाद उनकी मां हेमा मालिनी उनका साथ दे रही हैं. इसके साथ उनकी दोनों बेटियां उनके साथ ही रहती हैं. ईशा और भरत ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. उसके 12 साल बाद शादी की थी.

सोशल मीडिया पर वायरल

बात करें ईशा के लुक की तो इस दौरान उन्होंने डेनिम के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था और व्हाइट कलर की ही कैप लगाई थी. ईशा देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग उनके वीडियो को देखकर उस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पापा का पैसा मिल गया, बढ़िया हूं, इसलिए तलाक भी कर लिया.’ एक ने लिखा, ‘जल्द दूसरी शादी होगी’ एक ने कहा, ‘जवानी के दिनों की हेमा मालिनी’ इस दौरान ईशा अकेले दिखीं.’ उनके साथ बेटियां नजर नहीं आईं.

मिलकर करेंगे बेटियों की परवरिश

बेटी के अपने पति से अलग होने की खबरों से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दुखी हैं. वहीं ईशा देओल और भरत तख्तानी की बेटी अभी ईशा के पास ही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने रिश्ते को खत्म करने की जानकारी देते हुए ये भी बताया था कि वो दोनों अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर करेंगे.

Related Articles

Back to top button