ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
महाराष्ट्र

कल्याण रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, 54 पैकटों में मिला बारूद; मौके पर पहुंची बम स्क्वायड की टीम

मुंबई से सटे कल्याण रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में बारूद (डेटोनेटर) मिलने से हड़कंप मच गया. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर बारूद से भरे 54 पैकेट मिले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस, लोकल पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म से मिले इस बारूद को पुलिस ने खदान कार्यों के लिए इस्तेमाल होने का शक जताया है. इन बारूद के पैकेटों को कोई स्टेशन के पास छोड़कर चला गया या कोई गलती से भूल गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि प्लेटफॉर्म में मिले बॉक्स के एक पार्सल मे संदिग्ध सामान होने की बात कही गई थी. डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल यूनिट ने चेक किया तो यहां सिर्फ बारूद (डेटोनेटर) मिला है. पुलिस को शक है कि खदान कार्यों के लिए बारूद का इस्तेमाल होने वाला था. कल्याण के आसपास पहाड़ियों पर ब्लास्टिंग के काम होते रहते हैं.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

हालांकि, पुलिस ने किसी और संभावना से इंकार नहीं किया है. पुलिस इस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है. पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. इतनी भारी मात्रा में बारूद लाने वाले संदिग्ध व्यक्ति को खोजा जा रहा है.

पहाड़ी खदानों में डेटोनेटर का इस्तेमाल

रेलवे डीसीपी ने TV9 भारतवर्ष को इस बात की पुष्टि की है की बारूद ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल होता है. कल्याण में कई पहाड़ी इलाके हैं. अक्सर पहाड़ियों पर खदानों में ऐसे डेटोनेटर इस्तेमाल होते है. इस डेटोनेटर को जान बूझकर किसी ने प्लेटफार्म में रख दिया है या किसी ने शरारत की है. इस मामले पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button