ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
खेल

ind vs NZ: मयंक और शुभमन ने लगाया रनों का ढेर, पृथ्वी शॉ को चयनकर्ताओं ने दिया मौका

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा मंगलवार रात को की गई। इस टीम में चोटिल ओपनर शिखर धवन की जगह पृथ्वी शॉ को चुना गया। ओपनर के तौर पर इस रेस में टेस्ट टीम में धमाल मचाने वाले मयंक अग्रवाल और न्यूजीलैंड में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल का नाम शामिल था। चयनकर्ताओं ने पृथ्वी को इन दोनों पर तरजीह देते हुए वनडे टीम में जगह दी।

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के ठीक बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलना है। मंगलवार को वनडे 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई जिसमें चोटिल शिखर धवन की जगह पृथ्वी शॉ को शामिल करने का फैसला लिया गया। चयनकर्ताओं ने युवा ओपनर को मौका दिया हो लेकिन इस रेस में शामिल मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने घरेलू क्रिकेट में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

मयंक और शुभमन का प्रदर्शन पृथ्वी से बेहतर

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें तो मयंक और शुभमन के मुकाबले पृथ्वी शॉ पिछड़ते नजर आते हैँ। लिस्ट ए क्रिकेट में किए गए तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डाले तो मयंक ने अब तक कुल 81 मुकाबले खेलकर 50.10 के बेहतरीन औसत से कुल 3909 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 15 शतक और 13 अर्धशतक बनाए है और स्ट्राइक रेट 101 का रहा है।

शुभमन की बात करें तो 54 लिस्ट ए मुकाबले में 47.53 की औसत से उन्होंने कुल 2234 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 6 अर्धशतकीय पारी शामिल है। वहीं पृथ्वी के आंकड़ों पर नजर डालें तो 27 मुकाबले में उनके नाम 44.25 की औसत से 1195 रन हैं जिसमें 6 शतकीय पारी शामिल है।

न्यूजीलैंड में पृथ्वी का शानदार प्रदर्शन

इंडिया ए की तरफ से एक वार्म अप और एक वनडे में पृथ्वी ने शानदार बल्लेबाजी की है। वार्मअप मैच में उनके बल्ले से 100 गेंद पर 150 रन की धमाकेदार पारी देखने को मिली थी जबकि चयन के बाद खेले गए मुकाबले में पृथ्वी ने 35 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। मयंक ने वार्म अप मैच में 32 जबकि शुभमन ने 24 रन बनाए थे। पहले वनडे में मयंक 8 रन बना पाए जबकि शुभमन के बल्ले से 50 रन निकले।

भारत की वनडे टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button