ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
दिल्ली/NCR

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल: अरविंद केजरीवाल पहुंचे राजघाट, महात्मा गांधी को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल पूरे होने पर राजघाट पहुंचे. बता दें कि मनीष सिसौदिया को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया था. अरविंद केजरीवाल के साथ राजघाट जाने वालों में आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक भी शामिल थे.

केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल आज के ही दिन उनके योग्य शिक्षा मंत्री को झूठे मामले में अरेस्ट किया गया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिसोदिया ही थे जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया था.

केजरीवाल ने दावा किया, मनीष सिसोदिया जैसे नेता को झूठे मामले में फंसा दिया गया. अगर वह बीजेपी में शामिल हो गए होते तो उनके खिलाफ मामले वापस ले लिए गए होते.” उन्होंने कहा, ”लेकिन सिसौदिया ने सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ने का फैसला किया.”

झूठे मामले में फंसाने का लगाया आरोप

बता दें कि आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मनीष सिसोदिया और पार्टी नेताओं को झूठे मामले में फंसाया गया है और केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी नेताओं को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित होकर काम कर रही है.

दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय से सातवां समन मिलने के बाद भी अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए. आप पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी, “मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है. हम ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं छोड़ेंगे. ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए 22 फरवरी को सातवां समन जारी किया था.

आप ने केजरीवाल को समन भेजने के बताया है राजनीति प्रेरित

इससे पहले, एजेंसी (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 फरवरी को छठा समन जारी किया था, जिसमें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था और अरविंद केजरीवाल से 19 फरवरी को जांच में शामिल होकर सहयोग करने का आग्रह किया था.

अरविंद केजरीवाल ने इन समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा था कि वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं. ईडी द्वारा 19 फरवरी, 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी, 2 नवंबर और 22 दिसंबर को समन जारी किया गया था.

Related Articles

Back to top button