ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

मामूली विवाद पर बौखलाए बेटे ने अपनी ही के साथ किया ये कांड, इलाके में फैली सनसनी, ये है पूरा मामला

श्योपुर। एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। मां बेटे के रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह वारदात रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट करके जेल भेज दिया है। बहेरे सहराना निवासी बलराम आदिवासी शराब पीने का आदि है। वह शराब पीने के लिए आए दिन घरवालों से पैसे मांगकर उन्हें परेशान करता है। बलराम ने अपनी मां कलूरी बाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगे मगर कलूरी बाई ने उसे पैसे नहीं दिए। जिससे बौखलाए बलराम ने कुल्हाडी उठाकर मां के सिर में मार दिया जिससे कलूरी बाईघायल होकर नीचे जमीन पर गिर गई और आरोपी मौके से भाग गया।

परिवार के लोग उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान मां कलूरी बाई की मौत हो गई। ग्वालियर से मर्ग डायरी थाने आते ही पुलिस ने तत्काल मर्ग जांच कर आरोपी बलराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और उसे अरेस्ट करके जेल भेज दिया है। पहले तो ग्रामीणों ने इस हत्या को एक्सीडेंट का नाम दिया लेकिन जब गहरी चोट और धारदार हथियार से सिर पर वार होना डॉक्टरों की जांच में आया तो डॉक्टर की रिपोर्ट से पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की और फिर पाया कि शराब के पैसे के लिए ही बलराम ने अपनी मां को कुल्हाड़ी मारकर पैसे छीन कर भाग गया। पुलिस की जांच के बाद बलराम को पास के गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button