ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पत्ता काटेगी भाजपा? भोपाल सीट से शिवराज सिंह चौहान का नाम लगभग तय

भोपाल: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में देशभर के करीब 150 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि बैठक में कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई और कभी भी उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर से बड़ी संख्या में सांसदों की टिकट काट सकती है। टिकट कटने वाले सांसदों में एक नाम साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का भी है। तो चलिए जानते हैं कि भोपाल सीट इस बार पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाना चहती है।

मिली जानकारी के अनुसार कल हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा नेताओं के बीच भोपाल सीट पर लंबी चर्चा हुई। भोपाल वहीं सीट है जहां से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनाव जीतकर संसद पहुंची है। कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिकट इस बार काटने के मूड में है और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारना चाह रही है। बता दें कि करीब 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान 1991 से 2004 तक पांच बार के सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि तब वो विदिशा सीट से चुनकर आते थे, लेकिन इस बार पार्टी उन्हें भोपाल सीट से उतारना चाह रही है।

हांलाकि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सार्वजनिक मंच से पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें दिल्ली रास नहीं आती। यानि शिवराज राज्य की राजनीतिक करना चाहते हैं और वो दिल्ली नहीं जाना चाहते। पांच बार के सांसद रहने के बाद भी शिवराज दिल्ली क्यों नहीं जाना चाहते ये तो अब तक सामने नहीं आया है। देखा जाए तो शिवराज मध्यप्रदेश के बड़े लोकप्रिय नेता हैं और ऐसे में भाजपा उन्हें भुनाने का मौका नहीं छोड़ सकती। मध्य प्रदेश में एक और बड़े नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी चर्चा हुई है। उनको परिवार की परंपरागत सीट गुना-शिवपुरी से ही उतारा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button