ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

अरब देशों के अधिकारियों ने आईआईएम इंदौर में सीखा प्रबंधन का पाठ

 इंदौर। आईआईएम इंदौर द्वारा यूएई और गल्फ कार्पोरेशन काउंसिल (जीसीसी ) राष्ट्रों के कार्यकारी अधिकारियों के लिए सामान्य प्रबंधन कोर्स का गुरुवार को समापन हुआ। आइआइएम परिसर में आयोजित समाराे में जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम फार एग्जीक्यूटिव्स (जीएमपीई) बैच 12 (जीसीसी) और बैच 13 के 73 प्रतिभागियों को निदेशक हिमांश राय ने प्रमाण पत्र दिए।

इस अवसर पर प्रोग्राम कोआर्डिनेटर मनीष पोपली, अनिसुमा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक मनोहर पंजाबी और अनिसुमा प्रशिक्षण संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. महेश चोटरानी भी उपस्थित रहे। बैच 12 में 27 पुरुष प्रतिभागी और एक महिला प्रतिभागी शामिल थीं। ये अधिकारी सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन से थे। बैच 13 में संयुक्त अरब अमीरात से 34 पुरुष प्रतिभागी और 11 महिला प्रतिभागी शामिल हुईं।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आइआइएम डायरेक्टर प्रो. राय ने प्रतिभागियों को तीन मूल सिद्धांत ‘धैर्य, आत्मनिरीक्षण व समभाव में गहराई से उतरने के लिए प्रोत्साहित किया आकर कहा कि आपके जीवन में अनुशासन हो यह सुनिश्चित करें। जीवन की असंख्य चुनौतियों से निपटने के लिए साहस, अनुकूलनशीलता और धैर्य अपरिहार्य गुण हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को दृढ़ संकल्प के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि वर्क-लाइफ बैलेंस कठिन हो सकता है, लेकिन सचेतनता हमें वर्तमान क्षण को पूर्णता से जीने में मदद करती है। उन्होंने सभी से कहा, कि हम सभी को विनम्रता विकसित करने, जीवन के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने और सभी के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए। हर दिन एक उद्देश्य के साथ अपने अगले अध्याय को शुरू करे।

संयुक्त अरब अमीरात व जीसीसी देशों में आइआइएम के 800 एलुमनाई

आइआइएम इंदौर द्वारा पिछले कुछ वर्षों में, संयुक्त अरब अमीरात और जीसीसी देशों में इस तरह के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। यही वजह है कि इन देशों में आइआइएम इंदौर के एलुमनाई की संख्या 800 से अधिक हो चुकी है। आइआइएम ने यूएई और जीसीसी देशों में सीनियर लीडर के लिए एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम से लेकर दुबई में अधिकारियों के लिए जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम सहित कई और पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इसके अलावा संस्थान ने डिजिटल दुनिया में रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन कार्यक्रम और रणनीतिक विपणन प्रबंधन कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।

Related Articles

Back to top button