ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

पश्चिम बंगाल में PM मोदी का ममता सरकार पर हमला, बोले- संदेशखाली में TMC नेता ने कीं हदें पार

आरामबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संदेशखाली मुद्दे पर टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता ने संदेशखाली में सारी हदें पार कर दी हैं। इंडी गठबंधन संदेशखाली पर एकदम शांत हैं।

उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि टीएमसी ने संदेशखाली की बहनों के साथ क्या किया है। पूरा देश गुस्से में है। संदेशखाली में जो हुआ उससे राजा राम मोहन राय (समाज सुधारक) की आत्मा को दुख हुआ होगा। एक टीएमसी नेता ने सारी हदें पार कर दीं। राज्य में भाजपा नेताओं ने यहां की महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए लड़ाई लड़ी। कल, पुलिस को उन्हें (टीएमसी नेता शेख शाहजहां) गिरफ्तार करना पड़ा।

पीएम मोदी ने कहा कि हर चोट का जवाब वोट से देना है। आज पश्चिम बंगाल की जनता अपनी सीएम ‘दीदी’ से पूछ रही हैं कि क्या कुछ लोगों का वोट संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार से ज्यादा महत्वपूर्ण है? INDI गठबंधन के सभी कद्दावर नेता संदेशखाली घटना पर चुप थे। इंडी गठबंधन के नेता गांधीजी के तीन बंदरों की तरह थे। कांग्रेस प्रमुख ने कहा- ‘अरे छोड़ो, बंगाल में तो ये सब चलता रहता है।

Related Articles

Back to top button