ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 12 मार्च को मिलेगा धान का बोनस

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। साय सरकार 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान करेगी। इसके साथ ही पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने, गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है। सीएम साय जशपुर दौरे पर हैं। उन्होंने वहां ये घोषणाएं की।

सीएम साय ने कहा कि, सरकार किसानों को धान के अंतर की राशि जल्द देने जा रही है। इसके लिए 12 मार्च को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था। इस घोषणा को भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसीलिए सरकार लोकसभा से पहले अपने सबसे बड़े वादे को पूरा करने जा रही है।

सीएम साय शनिवार को जशपुर जिले के तामामुंडा-फरसाबहार हेलीपैड पहुंचे। यहां विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

Related Articles

Back to top button