ब्रेकिंग
Indore Traffic News: इंदौर के MR-10 ब्रिज पर टोल नाका हटते ही बना नया 'ब्लैक स्पॉट'; रॉन्ग साइड ड्रा... MP Police SI Result 2025: सूबेदार और सब निरीक्षक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी; 5 जून से भोपाल-जबलपुर... Dhar Bhojshala News: 721 साल बाद इतिहास बदला! धार भोजशाला में आज शुक्रवार को गूंजेंगे मां वाग्देवी क... Delhi-Jewar RRTS: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में! यूपी सरकार ने रैपिड रेल कॉरिडोर की DPR ... Dhar Bhojshala High Security: भोजशाला आदेश के बाद धार में पहला शुक्रवार आज; RAF की कंपनियां तैनात, च... Jabalpur NCC Camp: जबलपुर IIITDM में एनसीसी कैंप के 31 बच्चे बीमार; 45°C पारे में लू लगने से मची अफर... Gwalior Heatwave: ग्वालियर में 45°C पारे के बीच ट्रैफिक सिग्नल बने आफत; फुट ओवर ब्रिज और पेड़ों की छ... Bilaspur Weather Effect: बिलासपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर; सिम्स और जिला अस्पताल की ओपीडी में उम... Bhopal Petrol Crisis: भोपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर कलेक्ट्रेट में हाई-लेवल बैठक; कंपनियों और ... India Maritime Security: समुद्री सुरक्षा होगी और अभेद्य; अहमदाबाद में 138वीं OSCC बैठक में बना भारत ...
लाइफ स्टाइल

शरीर में खून की कमी दूर करेंगे ये 3 जूस, डाइट में कर लें शामिल

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगे तो एनीमिया की समस्या हो सकती है. खून की कमी होने से कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्या होनी चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी ज्यादा होती है. ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट का ख्याल रखना चाहिए.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हीमोग्लोबिन की कमी को खानपान में सुधार करके भी ठीक किया जा सकता है. अगर आप अपनी डाइट को सही रखेंगे तो शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं शरीर में खून की कमी न हो, इसके लिए कौन सी सब्जियों के जूस को डाइट में शामिल किया जा सकता है.

कद्दू का जूस

कद्दू में आयरन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं. जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, उन्हें रोजाना कद्दू का जूस पीना चाहिए. जूस के साथ-साथ आप कद्दू की स्मूदी बना सकते हैं. जिन लोंगों को जूस नहीं पसंद है, उन्हें पंपकिन सीड्स को शामिल करें. इसमें विटामिन ए के साथ-साथ सी और फॉलेट पाया जाता है.

चुकंदर का जूस

बीटरूट यानी चुकंदर भी शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए फायदेमंद है. इसमें आयरन, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चुकंदर को ब्लड प्यूरीफायर के तौर पर भी जाना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को सरही तरीके से अवशोषित करता है.

पालक का जूस

ज्यादातर हरी सब्जियों में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है. इसमें आयरन, फोलेट, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. चुकंदर को रोजाना डाइट में शामिल करने से शरीर में खून बढ़ता है. इसके साथ ही, चुकंदर खाने से शरीर में मौजूद अशुद्धियां भी दूर होती हैं. आप चुकंदर को सलाद के तौर खा सकते हैं. इसके अलावा, इसका जूस भी बना कर पी सकते हैं.

हालांकि, हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आप हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर मिलें. सही सलाह और इलाज से आपके शरीर में हीमाग्लोबिन की मात्रा बढ़ेगी.

Related Articles

Back to top button