ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
मनोरंजन

Chhalaang: फुटबाल का तकिया बना कुर्सी पर सो गये राजकुमार, अजय देवगन बोले- लम्बी छलांग के लिए लम्बी नींद ज़रूरी

नई दिल्ली। अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर इन दिनों सिनेमाघरों में धूमधाम से चल रही है। फ़िल्म 200 करोड़ की दहलीज़ पर खड़ी है। अजय इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं। अब निर्माता की भूमिका में उनकी एक और फ़िल्म आने के लिए तैयार है। अजय ने इसका फ़र्स्ट लुक शेयर किया है। फ़िल्म का शीर्षक है छलांग, जिसमें बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक बड़ा दिलचस्प है। पोस्टर पर राजकुमार राव ट्रैक सूट पहने हुए कुर्सी पर सो रहे हैं। हवा निकली हुई फुटबाल उनके सिर के नीचे तकिया की तरह रखी है। पास खड़े बच्चे और फ़िल्म की लीडिंग लेडी नुसरत भरूचा उन्हें देख रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और 13 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

अजय देवगन के साथ लव रंजन भी फ़िल्म के निर्माताओं में शामिल हैं। प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फ़िल्में लव बना चुके हैं। 2019 में राजकुमार राव की 3 फ़िल्में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जजमेंटल है क्या और मेड इन चाइना आयी थीं। ये तीनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर असफल रही थीं। इस साल छलांग के अलावा राजुकमार की रूही आफ़जा भी रिलीज़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button