ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
मनोरंजन

Naagin 4: एकता कपूर को मिली अपनी चौथी ‘नागिन’, अनीता हसनंदानी करेंगी शो में एंट्री

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। नेगेटिव किरदार से लेकर डेली सोप की बहु बनने तक, अनीता टीवी पर लगभग हर तरह के रोल्स निभा चुकी हैं। अनीता कई टीवी सीरियल्स में मुख्य किरदार के रूप में नज़र आ चुकी हैं। हाल ही वो डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 9’ में नजर आई थीं। अब उन्हें लेकर एक नई खबर सामने आ रही है, वो ये कि अनीता उनके सबसे चर्चित सीरियल ‘नागिन’ में लौटने वाली हैं। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक के पिछले सीज़न ‘नागिन 3’ में शानदार काम कर चुकीं अनीता क्या फिर से कमबैक करने वालीं हैं? आइये जानते हैं।

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय धारावाहिक ‘नागिन -4’ इस समय काफी चर्चाओं में है। इस सीरियल में निया शर्मा, जैस्मिन भसीन और सायंतनी घोष लीड रोल में हैं। नई खबर के मुताबिक अब इस सीरियल में अनीता भी नजर आने वाली हैं। सीरियल की निर्देशक एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘नागिन-4’ का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अनीता ‘नागिन’ के रूप में नज़र आ रही हैं। एकता कपूर के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि नागिन के इस सीज़न में भी अनीता नज़र आ सकती हैं। आपको बता दें की अनीता नागिन के पिछले सीज़न यानी ‘नागिन 3’ का हिस्सा रह चुकी हैं।

अनीता ‘नागिन 4’ में भी नजर आने वाली हैं इस बात की पुष्टि तब हुई जब एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद अपने कमबैक के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सुपरनैचरल जॉनर उन्हें हमेशा से ही बहुत उत्साहित करता आया है। उन्होंने बताया की उनकी फैमिली में सब लोग इस जॉनर को खूब पसंद करते हैं और उनके शो नागिन की भी काफी तारीफ करते हैं। ‘नागिन 4’ में अपने लुक के बारे में बात करते हुए अनीता ने बोला कि इस बार वो अपनी नागिन की कॉस्ट्यूम के साथ लेदर ब्लाउज पहनेंगी। आगे उन्होंने बताया की अपने कैरेक्टर के लिए तैयार होने में उन्हें करीब 2 घंटे लगते हैं। अनीता ने नागिन लुक में एक वीडियो और फोटो भी अपने इंस्टा पर शेयर किया है।

नागिन सीरियल हमेशा से ही दर्शकों के लिए बहुत सारे नए फैक्टर्स लेता आया है जिस वजह से वो लोकप्रिय भी रहा है। अब देखना ये है की इस सीज़न में अनीता की एंट्री के बाद शो में क्या नया मोड़ आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button