ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
मध्यप्रदेश

अस्त्र-शस्त्र जो भी चलाना पड़े बूथ जीतना…मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना’ भाजपा सांसद ने चुनाव जीतने दिया मूल मंत्र

सतना। लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। तो वहीं मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान होना है। इस बीच, बीजेपी ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। एमपी में बीजेपी के सभी लोकसभा प्रत्याशी जनता को साधने में लगे हुए है। वहीं इस बीच, सतना सांसद गणेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने हिदायत भी दी है कि सभी पार्टी के नेता ऐसे बयान ना दें, जिससे लोग भड़कें या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

आखिर ऐसा क्या कहा सांसद गणेश सिंह ने

मिली जानकारी के अनुसार सतना के उचेहरा ब्लॉक में शुक्रवार की शाम एक पैलेस के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था जिसे सतना लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सांसद गणेश सिंह संबोधित कर रहे थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं, “कसर नहीं छोड़ना हैं, मुश्किल से 50-60 दिन मिलेंगे, इसलिए इन 50-60 दिनों में अपना लक्ष्य अर्जुन की उस मछली की आंख की तरह ही होना चाहिए। हम बूथ कैसे जीते, साम-दाम-दंड-भेद-अस्त्र-शस्त्र जो भी चलाना पड़े। बूथ जीतना है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है।” इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्रान किया कि घर-घर जाएंगे और मोदी के नाम की अलख जगाएंगे, कमल को वोट दिलाएंगे।

गणेश सिंह का राजनीतिक सफर

बता दें कि गणेश सिंह पिछले 20 साल से भाजपा सांसद हैं। सतना-रीवा सहित विंध्य अंचल में पार्टी के बड़े ओबीसी नेताओं में गिने जाते हैं। सतना संसदीय क्षेत्र से 2004 में पहली बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। 2003 में भाजपा की सदस्यता ली और 2004 में पार्टी ने सिटिंग सांसद रामानंद सिंह की टिकट काटकर गणेश को प्रत्याशी बनाया।

गणेश सिंह 2004 में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह, 2009 में सुखलाल कुशवाहा, 2014 में अजय सिंह राहुल और 2019 में राजाराम त्रिपाठी को हराकर लोकसभा सांसद बने, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा से हार गए थे। इस चुनाव में सिद्धार्थ और गणेश एक बार फिर आमने-सामने हैं।

Related Articles

Back to top button