ब्रेकिंग
सिक्किम में बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 1500 टूरिस्ट फंसे, 8 पर्यटकों की तलाश भी रोकी इंतजार खत्म, इस दिन आएगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन, पर यहां तगड़ा ट्विस्ट है 11 साल से मुंबई इंडियंस को जीत का इंतजार… क्वालिफायर 2 जीतने के लिए बदलना होगा इतिहास क्या फिर आसमान छूने वाली हैं प्याज की कीमतें, महाराष्ट्र से कौन सी आई बुरी खबर? आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, क्या बदलना होगा फोन? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी! पाकिस्तान फैला रहा आतंकवाद, सिंधु जल संधि के लिए वो खुद जिम्मेदार- एक और मंच पर भारत ने किया बेनकाब लौकी खाना नहीं है पसंद, तो इस ट्विस्ट के साथ इसे बनाएं टेस्टी 3 बच्चों की मां को कहता था आंटी, उसी को दे बैठा दिल… पंचायत बुलाई और प्रमिका के पति के सामने भर दी म... यूपी में खूब चलेगी आंधी और बसरेंगे बादल, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ समेत 45 जिलों में यलो अलर्ट
देश

पहली बार पशुपतिनाथ मंदिर ने अपनी संपत्ति का किया खुलासा

काठमांडूः नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना, 316 किलोग्राम चांदी और 120 करोड़ रुपये की नकदी है। इस संपत्ति का खुलासा मंदिर की संपत्ति का आकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने किया है।

पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से गठित एक समिति के अनुसार सोने और चांदी की यह संपत्ति 1962 से 2018 के बीच की है। न्यास के कार्यकारी निदेशक रमेश उप्रेति को काठमांडू पोस्ट ने यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘ पहली बार हम पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की संपत्ति को सार्वजनिक कर रहे हैं।”

यह प्रसिद्ध हिंदू मंदिर भगवान पशुपतिनाथ (भगवान शिव) को समर्पित है। मंदिर के पास विभिन्न बैंकों में 120 करोड़ रुपये नकद, 9.276 किलोग्राम सोना, 316.58 किलोग्राम चांदी और 186 हेक्टेयर जमीन की संपत्ति है। यह मंदिर पांचवीं शताब्दी में बना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button