ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

‘न हूटर हटेगा-न चालान कटवाऊंगा: कारोबारी ने महिला SI से की अभद्रता, वीडियो वायरल…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों को समझाया भी जा रहा है आपको बता दें कि विवेकानंद चौराहा पर जब महिला एसआई ने शहर के एक कारोबारी को रोका तो कारोबारी ने महिला एसआई से कहा कि न हूटर हटेगा न चालान कटवाऊंगा एसपी को बता दो मेरी गाड़ी का नंबर अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

 आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में पुलिस लगातार चौराहा पर चेकिंग कर रही है ग्वालियर में विवेकानंद चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एसआई सोनम पाराशर ने एक कार को रोका कार पर हूटर लगा हुआ था जबकि कार हूटर लगाने के लिए पात्र नहीं थी। जब पुलिस ने कार में बैठे व्यक्ति से उसका परिचय पूछा तो उसने अपना नाम कारोबारी मुकेश अग्रवाल बताया जब महिला एसआई ने कहा कि कार से हूटर हटाना पड़ेगा और चालान भी कटेगा।

इसके बाद कारोबारी ने कहा कि न हूटर हटेगा न चालान कटवाऊंगा एसपी को फोन लगा कर बता दो मेरी गाड़ी का नंबर मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी है। कारोबारी पुलिस को धमकाने के बाद बिना चालानी कार्रवाई के ही मौके से चला गया।

Related Articles

Back to top button