ब्रेकिंग
Kanker News: कांकेर में धार्मिक आस्था पर विवाद; ग्रामीणों का आरोप- बहिष्कार कर खेती और रोजगार से किय... Durg Police Success: दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी; 60 लाख रुपये के 800 गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटा... Hotwar Jail News: जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबर पर महिला का बड़ा बयान; आरोपों को बताया निर... Jobs in Jharkhand: मनरेगा भर्ती में देरी से परेशान उम्मीदवार, समाहरणालय पहुंचकर की नियुक्ति प्रक्रिय... Maiya Samman Yojana News: पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, क... Ranchi Crime News: पुलिस का 'नाइट ऑपरेशन' शुरू; सुखदेवनगर में नकली शराब की भट्ठियां ध्वस्त, तस्कर फर... Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि... Dhanbad Murder Case: दोस्त के साथ निकला था दिलशाद, अगले दिन मिली लाश; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेज; मंदिर परिसर में बनेंगे 1300 लॉकर, जानें क्या ह... Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! 2 से 5 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारि...
मध्यप्रदेश

विभाग के कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़े गए पशु पालन विभाग के उपसंचालक

मुरैना पशु पालन व चिकित्सा विभाग के उप संचालक आरपीएस भदौरिया को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। खासबात यह है कि उप संचालक अपने ही विभाग के लेब टेक्निीशियन से रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत की यह दूसरी किश्त थी। लेकिन इस दौरान ही उन्हें लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक पशु पालन विभाग में आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए विभाग के लेब तकनीशियन सतेंद्र मावई ने भी आवेदन किया था। इस योजना के तहत अनुदान देने के लिए उप संचालक आरपीएस भदौरिया ने कर्मचारी से 15 हजार की रिश्वत मांगी। साथ ही पहले 7 हजार रुपए ले भी लिए। लेकिन सतेंद्र मावई ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर आरपीएस भदौरिया को रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्लान बनाया और सतेंद्र मावई के माध्यम से दूसरी किश्त कब और कैसे देनी है का दिन फिक्स किया। दूसरी किश्त में 3 हजार रुपए देने के लिए मंगलवार का दिन फिक्स हुआ। इसके बाद आज सतेंद्र मावई उप संचालक कार्यालय में आरपीएस भदौरिया को तीन हजार रुपए देने गए। जैसे ही उन्होंने तीन हजार रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया

Related Articles

Back to top button