ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

धनवंतरि नगर – बर्फानी नगर में चिकित्सक समेत दो सूने घरों के ताले टूटे

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरि नगर में एक चिकित्सक के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला। जेवर और नकदी चुराकर भाग गए। वहीं माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित बर्फानी नगर में दो सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर से जेवर और नकदी पार कर दिए।

चिकित्सक के घर से जेवर और नकदी चुराकर भाग गए

पुलिस के अनुसार डा. पीयूष मिश्रा सपत्नीक धनवंतरि नगर में रहते है। उनकी पत्नी 23 मार्च को प्रयागराज गई थी। इस बीच डा. मिश्रा एक अप्रैल को एक प्रशिक्षण कार्यकम में सम्मिलित होने के लिए घर पर ताला लगाकर छिंदवाड़ा गए। घर में पेड़-पौधों को पानी देने के लिए घर की चाबी अपने मित्र डा. गौरव कुमार को सौंपकर गए थे।

चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे

सूना घर और मौका पाकर चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। आलमारी का ताला तोड़ा और अंदर रखे जेवर और 15 हजार रुपये नकदी चुरा लिए। मंगलवार को डा. गौरव ने घर ताला टूटा देखा को डा. पीयूष को सूचना दी। पीयूष के शहर वापस आने के बाद पुलिस में शिकायत पंजीबद्ध कराया गया है।

बर्फानी नगर में दो सूने घरों के ताले टूटे, चोरी

माढ़ोताल पुलिस के अनुसार बर्फानी नगर निवासी योगेंद्र पैगवार एक निजी अस्पताल में मैनेजर हैं। उनके ही घर के बाजू में अशोक नगर शासकीय आइटीआइ में पदस्थ प्रशिक्षण अधिकारी आकाश कुमार कश्यप का घर है। आकाश कुमार वर्तमान में अशोक नगर में ही रह रहे हैं। उनके घर में ताला लगा हुआ है। योगेंद्र 29 मार्च को स्वजन के साथ इंदौर गए थे। इस दौरान चोरों ने ताला तोड़कर सूने घर में प्रवेश किया। आलमारी में रखे जेवर, नकदी और कुछ अन्य मूल्यवान सामग्री चोरी करके ले गए। योगेंद्र मंगलवार को इंदौर से लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button