ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
राज्य

गेम खेलते-खेलते युवक ने कर ली खुदकुशी, मोबाइल चेक किया तो उड़े होश; जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र में एक युवक ने मोबाइल में गेम खेलते हुए अचानक से एक अनजान लिंक पर क्लिक कर दिया जिसकी वजह से उसके माता-पिता के अकाउंट से भारी-भरकम रकम किसी अंजान को ट्रांसफर हो गई. 18 साल का युवक घबरा गया कि उसके माता-पिता इतने सारे पैसे बर्बाद होने की वजह से उस पर गुस्सा होंगे. युवक इतना घबरा गया कि उसने अपनी डर की वजह से खुदकुशी कल ली.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मुंबई के नालासोपारा की है. यहां के 18 साल के कॉलेज जाने वाला युवक रोजाना मोबाइल पर गेम खेलता था. गेम खेलते हुए अचानक उसे एक मैसेज आया. मैसेज में एक संदिग्ध लिंक भी दी हुई थी. लिंक पर जैसे ही युवक ने क्लिक किया तो कुछ देर बाद दूसरा मैसेज आया. दूसरे मैसेज में करीब 2 लाख रुपये बैंक खाते से खर्च करने का था. वह मैसेज युवक ने दोबारा पढ़ा और घबरा गया.

कमरे में गेम खेलते लिंक पर किया क्लिक

कमरे में गेम खेलते वक्त अचानक युवक इतना ज्यादा घबरा गया कि उसे कुछ समझ नहीं आया. काफी देर तक वह यही सोचता रहा कि कहीं उसके माता-पिता को इस बात का पता चला तो वह उन पर क्या बीतेगी. युवक ने इसी सोच में आखिरकार गलत कदम उठा और खुदकुशी कर ली. खुदकुशी के बाद जब माता-पिता को पता चला तो उन्होंने रोते-बिलखते पुलिस को कॉल किया. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा और युवक के मोबाइल की जांच की.

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने फिलहाल युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. युवक ने साइबर ठगों के चंगुल में फंसकर इतना बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने फिलहाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. हालांकि पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी है कि युवक के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इस घटना के सामने आने के बाद से एक बार फिर से साइबर क्राइम को लेकर लोगों के अंदर जागरुकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button