ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, एक बार फिर भारत को बताया ‘रेप कैपिटल’

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए मंगलवार को यहां कहा कि 21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी इस पूंजी को बर्बाद कर रहा है क्योंकि युवा पीढ़ी इस देश के लिए जो कर सकती है वह उसे करने नहीं दिया जा रहा है। गुलाबी नगरी में आयोजित युवा आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने कहा,  देश के हालात इस देश का हर युवा जानता है और पहचानता है। हर देश के पास कोई न कोई पूंजी होती है हिंदुस्तान के पास उसकी सबसे बड़ी पूंजी उसके करोड़ों युवा हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे होशियार युवा हैं। पूरी दुनिया इस बात को मानती है कि हिंदुस्तान का युवा पूरी दुनिया को बदल सकता है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी पूंजी को जाया कर रहा है, बर्बाद कर रहा है। आप जो इस देश के लिए करना चाहते हैं और कर सकते हैं उसे आपकी सरकार और हमारे प्रधानमंत्री होने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन पिछले साल हिंदुस्तान में एक करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। राहुल ने कहा कि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और छवि यह थी कि यह भाईचारे, प्रेम और एकता का देश है, जबकि पाकिस्तान नफरत और विभाजन के लिए जाना जाता था। लेकिन भारत की इस छवि को नरेंद्र मोदी ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज, भारत को दुनिया का ‘रेप कैपिटल’ माना जाता है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा एनआरसी की बात होगी, सीएए, एनपीआर की बात होगी। लेकिन देश के सामने जो सबसे बड़ी समस्या है जो इस देश के हर परिवार को चुभती है उसके बारे में हमारे प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के समय देश की जीडीपी की वृद्धि दर नौ प्रतिशत थी जो अब नये मानकों के हिसाब से भी घटकर पांच प्रतिशत रह गयी। राहुल ने कहा, अगर आप पुराने तरीके से नापें, पूर्ववर्ती संप्रग सरकार वाले तरीके से, ….तो यह केवल ढाई प्रतिशत है। केवल ढाई प्रतिशत … ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button