ब्रेकिंग
Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल
देश

केरल में आज दस्तक दे सकता है मानसून, 45Km रफ्तार से चलेगी हवा

नई दिल्लीः केरल के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केरल और लक्षद्वीप में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, लक्षद्वीप, मालदीव क्षेत्र, दक्षिण पूर्व अरब सागर और मन्नार की खाड़ी के ऊपर 35-45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। विज्ञप्ति के अनुसार मौसम खराब होने के कारण राज्य के मछुआरों को नौ, 10 और 11 जून को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केडीएमए) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में नौ से 11 मई तक रेड और ऑरेंज अलटर् जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में 115-204.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। त्रिशूर में 10 जून के लिए रेड अलटर् जारी किया गया है जबकि एर्नाकुलम, मलाप्पुरम और कोझिकोड जिले में 11 जून के लिए रेड अलटर् जारी किया गया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, एर्नाकुलम और त्रिशूर में 09 जून के लिए ऑरेंज अलटर् जारी किया गया है।
तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, एर्नाकुलम, मलाप्पुरम और कोझिकोड जिले में 10 जून के लिए ऑरेंज अलटर् जारी किया गया है। जबकि कोल्लम, अलापुझा और कोट्टयम जिले में 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आठ जून के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिले में येलो अलटर् जारी किया गया है।
9 जून के लिए पठानमथिट्टा, कोट्टयम, इडुक्की, पलाक्कड़, मलाप्पुरम और कोझिकोड जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोट्टयम, इडुक्की और पलाक्कड़ में 10 जून के लिए येलो अलर्ट घोषित है। जबकि वायानाड जिले में 11 जून के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।​​​​​​​​​​​​​​
पिछले साल की तबाही अभी कौन भूला होगा जब केरल केे लिए पूरी दुनिया ने प्राथना की थी। बता दें कि गत वर्ष भी केरल केे कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया था। 2018 में केरल सदी के सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया था। इस आपदा में ना जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कितने लोग बेघर हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button