ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित इस जिले में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आलम यह है कि लोग सुबह सवेरे 5 बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरु हो गए। प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान के लिए लंबी लंबी कतार लगने लगी है। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान के लिए लंबी लंबी कतार लगने लगी है। लोग इस लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। गर्मी बढ़ने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मतदान करना चाह रहे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 1 सीट पर मतदान आज है। इसके लिए 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। बस्तर लोकसभा में आठ विधानसभा क्षेत्र है। 8 विधानसभा सीटों पर 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, जगदलपुर और बस्तर विधानसभा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है।

बस्तर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कवासी लखमा और बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप के बीच होने वाला है। इस लोकसभा सीट पर 14 लाख 72 हजार से अधिक मतदाता अपना वोट डालेंगे। सुरक्षा के नजरिए से लोकसभा चुनाव के लिए यह इलाका नक्सल प्रभावित है। इसलिए संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हेलीकॉप्टर की मदद से मतदान दलों को पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button