ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना मुश्किल, 6 मई से प्रस्तावित है परीक्षा की तिथि

जबलपुर। रेलवे की मिलेनियम कालोनी में रेल कर्मी और उसके आठ साल के बेटी की जघन्य हत्या के आरोपित सवा माह बाद भी पकड़ से बाहर है। पूरे मामले में मृत रेल कर्मी की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त मुकुल सिंह आरोपित हैं। घटना के बाद से दोनाें ही लापता है। अब उनके बंग्लादेश और नेपाल भागने की सूचना आ रही है हालांकि पुलिस ने अलग-अलग शहरों में 40 टीम तैनात की हुई है इधर नेपाल और बंग्लादेश की बार्डर पर भी पुलिस की टीम लगाई गई है। आरोपित ने पिछले कुछ दिनों में बैंक खाते से सवा लाख रुपये निकाले हैं जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खाते सीज करवा दिया है।

राजकुमार विश्वकर्मा और तनिष्क की हत्या कर दी गई थी

15 मार्च को मिलेनियम कालोनी निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (52) और तनिष्क (8) की हत्या कर दी गई थी। राजकुमार रेल विभाग में कार्यालय अधीक्षक था। हत्या के बाद उनकी नाबालिग बेटी ने भोपाल निवासी चचेरी बहन को मोबाइल पर संदेश भेजा जिसमें उसने कहा था- पड़ोस में रहने वाले मुकुल ने पापा और भाई को मार

रेल पुलिस के साथ पहुंची, तो घर के बाहर ताला लगा था

 

दोपहर करीब तीन बजे रेल पुलिस के साथ पहुंची, तो घर के बाहर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो रसोई में राजकुमार का शव पालीथिन में बंद खून से सना अवस्था में पड़ा था। वहीं, फ्रिज के अंदर पॉलीथिन के ऊपर चादर में लिपटी तनिष्क की खून से सनी लाश मिली। इस मामले में रेलकर्मी की 17 साल की बेटी का कोई पता नहीं चला। कालोनी के सीसीटीवी कैमरे में नाबालिग लड़की अपने दोस्त और आरोपित मुकुल सिंह (21) के साथ फरार हैं। पुलिस ने मप्र के अलावा कर्नाटक, बिहार,महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में पुलिस की टीम लगाई है।

पिता का एटीएम लेकर गई बेटी

 

नाबालिग बेटी घटना के बाद पिता का एटीएम अौर जेवर लेकर गई। वहीं मुकुल सिंह के दो बैंक खाते है जिसमें अधिक पैसा नहीं था। आरोपित ने अलग-अलग राज्यों के एटीएम से पैसे निकाले। एटीएम की लोकेशन से पुलिस पड़ताल कर रही है । आरोपित जहां भी पैसा निकालता है वहां मोबाइल बंद कर लेता है। पुलिस का दावा है कि मुकुल के पास अधिक पैसा नहीं है इसलिए वह अधिक देर तक बिना पैसों को नहीं रह सकता है।

 

नौकरी तलाशी कर्नाटक में

 

बैंक खाते सीज होने के बाद मुकुल रोजगार तलाशने लगा। कर्नाटक में कई जगह उसने नौकरी तलाशी लेकिन भाषा की समस्या के कारण उसे सफलता नहीं मिली। जिसके बाद वह विदेश की तरफ भागने की योजना बनाने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपित जानता है कि अगर भारत छोड़कर दूसरे देश चले गए, तो उन्हें पकड़ना आसान नहीं होगा। हाल में 20 अप्रैल को आरोपी की मोबाइल लोकेशन बिहार में नेपाल बॉर्डर पर मिली है। पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल और नेपाल बॉर्डर पर भी तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि चूंकि दोनों ही देशों में जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, इसलिए यहां जाना आसान है।

Related Articles

Back to top button