ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि...
देश

PM मोदी और ​​नाथूराम गोडसे की विचारधारा एक जैसी: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केरल में वायनाड में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ​​नाथूराम गोडसे और नरेंद्र मोदी एक ही विचारधारा एक जैसी है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले हिंदुस्तान की भाईचारे की छवि थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उस छवि को नुकसान पहुंचा दिया।

राहुल गांधी ने इस रैली में कहा कि मैं भारतीय हूं इसका किसी को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। कौन भारतीय है और कौन नहीं यह तय करने वाले नरेंद्र मोदी कौन होते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ध्यान दें कि जब भी आप नरेंद्र मोदी से बेरोजगारी और नौकरियों के बारे में पूछते हैं, तो वह अचानक ध्यान भटकाते हैं।

राहुल गांधी ने वायनाड में संविधान बचाओमार्च का नेतृत्व किया 
वहीं राहुल गांधी ने गुरुवार को वायनाड जिले के कलपेट्टा में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। गांधी के लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एसकेएमजे हाई स्कूल से शुरू हुए दो किलोमीटर लंबे संविधान बचाओ मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, केपीसीसी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन और एआईसीसी सचिव के सी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने रैली में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button